उत्तराखण्ड

लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल


Ad 7

एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने चलाया राहत-बचाव अभियान, घायलों को एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

चमोली। जनपद चमोली के लामबगड़ क्षेत्र में जे.पी. पावर प्रोजेक्ट के समीप 5 नवंबर 2026 को बोलेरो पिकअप और किआ कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो पिकअप वाहन सड़क पर पलट गया। हादसे में 7 से 8 लोग घायल हो गए।

दुर्घटना की सूचना चौकी पांडुकेश्वर से मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट पांडुकेश्वर की टीम अपर उप निरीक्षक देवेंद्र नेगी के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने पुलिस के साथ मिलकर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया।

एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त तत्परता से घायलों को समय रहते अस्पताल पहुंचाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button