उत्तराखण्ड

देहरादून में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर डीएलएसए का सघन अभियान, 375 वाहनों की जांच, 142 के चालान


Ad 7

नामी-गिरामी स्कूलों की बसों में भी मिलीं सुरक्षा संबंधी खामियां, कई वैन में क्षमता से अधिक बच्चे मिले; 22 नवंबर तक जारी रहेगा अभियान

देहरादून। स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) देहरादून ने सघन निरीक्षण अभियान तेज कर दिया है। अभियान के दौरान शहर के प्रतिष्ठित विद्यालयों की बसों में भी सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई है। कहीं फर्स्ट एड बॉक्स में एक्सपायरी दवाइयां मिलीं तो कहीं सीसीटीवी कैमरे होने के बावजूद डीवीआर गायब मिला। कई स्कूल वैन में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर ले जाया जा रहा था।

उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल तथा जिला जज एवं प्राधिकरण अध्यक्ष हरीश कुमार गोयल के निर्देश पर सचिव डीएलएसए सीमा डूंगराकोटी के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम ने 18 नवंबर को भी विभिन्न क्षेत्रों में स्कूली वाहनों का निरीक्षण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button