उत्तराखण्ड

ऋषिकेश में हरि कृपा सिलाई केन्द्र का प्रशिक्षण पूरा, 23 महिलाओं को मिली सिलाई मशीनें

ऋषिकेश- आज  को ‘निर्मल आश्रम, ऋषिकेश में संस्था के अध्यक्ष परम पूज्य महन्त बाबा राम सिंह जी महाराज एवं संस्था के सचिव संत जोध सिंह महाराज जी ने संस्था द्वारा चलाए जा रहे पूर्णतया निःशुल्क हरि कृपा सिलाई केन्द्र, ऋषिकेश में विगत एक वर्ष में प्रशिषित 23 जरूरतमंद लड़कीयों/महिलाओं को सिलाई मशीन, प्रशस्ति पत्र व प्रसाद भेंट किया गया।

उक्त ‘हरि कृपा सिलाई केन्द्र’ में प्रत्येक वर्ष गरीब व असहाय महिलाओं को एक वर्ष का निःशुल्क सिलाई प्रशिषण देकर एक सिलाई मशीन भी प्रदान की जाती है। संस्था का उद्देश्य निर्धन व असहाय महिलाओं को आत्म निर्भर बनाना है।

इस अवसर पर संस्था के  एस. एन. सूरी.,  रेनू सूरी, स. हरमनप्रीत सिंह,  दिनेश शर्मा, स. गुरजिंदर सिंह, स. हरप्रीत सिंह , स० चरणजीत सिंह जी एंव सिलाई केन्द्र की मुख्य संचालिका बीबी परमजीत कौर उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button