Crime Newsउत्तराखण्ड

संचालक ने पहले किशोरी का पीछा किया व उसके बाद छेड़छाड़ शुरू कर दी

 ऋषिकेश के श्यामपुर क्षेत्र में एक सैलून संचालक द्वारा किशोरी से छेड़छाड़ की घटना से इलाके के लोग भड़क गए हैं। घटना की सूचना स्थानीय लोगों को पता चली तो उन्होंने सैलून संचालक की जमकर पिटाई की। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने रैली निकाली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।

 श्यामपुर क्षेत्र में सैलून संचालक द्वारा किशोरी से छेड़छाड के मामले में क्षेत्र के लोगों में उबाल है। उन्होंने रैली निकालकर आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस की ओर से आरोपित के विरुद्ध पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस क्षेत्र के हालात पर नजर बनाए हुए है।

श्यामपुर पुलिस चौकी प्रभारी विनेश कुमार ने बताया कि गुरुवार को श्यामपुर क्षेत्र में किशोरी के साथ छेड़छाड़ को लेकर स्वजन की ओर से तहरीर दी गई। जिसमें कहा गया कि एक सैलून संचालक ने पहले किशोरी का पीछा किया व उसके बाद छेड़छाड़ शुरू कर दी

एसआइ ने बताया कि जब उक्त घटना की सूचना स्थानीय लोगों को पता चली तो उन्होंने सैलून संचालक की जमकर पिटाई की। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के कब्जे से आरोपित युवक को अपनी हिरासत में लिया। उन्होंने बताया कि आरोपित की पहचान सौरभ के रूप में हुए है। वह मूल रूप से रुड़की का रहने वाला है। कोतवाली पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

घटना के विरोध में शुक्रवार को स्थानीय ग्रामीणों ने जन जागरूकता रैली निकालकर आक्रोश व्यक्त किया। रैली में बाहरी लोगों के सत्यापन करने व महिला सुरक्षा की मांग की गई। जिला पंचायत सदस्य श्यामपुर संजीव चौहान के नेतृत्व में निकाली गई रैली में जन प्रतिनिधि, व्यापारी, स्थानीय ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

संजीव चौहान ने कहा कि बीते गुरुवार रात किशोरी के साथ छेड़छाड़ की घटना के बाद से क्षेत्रवासियों में खासा गुस्सा है। कहा कि बाहरी लोग यहां रहकर स्थानीय बच्ची, महिलाओं के साथ अभद्रता व छेड़छाड़ कर रहे हैं। यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि पुलिस को क्षेत्र में रह रहे बाहरी लोगों की गतिविधियों पर नजर रखनी चाहिए। साथ ही सत्यापन भी करना चाहिए।

इसके अलावा पुलिस से क्षेत्र में देर शाम के बाद नियमित रूप से गश्त भी करने की मांग की। संजीव ने ग्रामीणों से भी अपील की है कि किरायेदारों का सत्यापन अवश्य करें। यदि किसी किरायेदार की गतिविधि या व्यवहार आपत्तिजनक लगता है तो इसकी सूचना पुलिस को भी दें।

रैली में मंजू बलोदी, रणवीर सिंह जेठूड़ी, सबल सिंह चौहान, रणवीर सिंह नेगी, संतोष उपाध्याय, बबलू चौहान, नवीन, सूर्य, राजू कपसूड़ी, अनु रावत, गब्बर कंडारी, रामप्रसाद जोशी आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button