मनोरंजन

सुशांत सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी, एक्टर की दम घुटने से हुई मौत

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का रविवार यानी 14 जून को 34 साल की उम्र निधन हो गया। उन्होंने बांद्रा स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत के आत्महत्या करने की खबर उनके नौकर ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उनके पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।

सुशांत की बॉडी का पोस्टमार्टम हो गया है और अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ चुकी है। वहीं, उनके परिवार वाले भी मुंबई पहुंच रहे हैं और उनके पिता भी पटना से मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। सुशांत का अंतिम संस्कार आ ही किया जा सकता है।

– बताया जा रहा है कि कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए अंतिम संस्कार में ज्यादा लोगों को शामिल नहीं होने दिया जाएगा। अंतिम संस्कार में परिवार और कुछ खास लोग ही शामिल हो सकते हैं।

– सुशांत सिंह की आत्महत्या की खबर के बाद उनके परिवारजन मुंबई पहुंच रहे हैं। इसी बीच उनके पिता भी पटना से मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। उनके साथ बीजेपी विधायक नीरज कुमार सिंह भी दिखाई दे रहे हैं।

 सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट्स आ गई हैं। आजतक की खबर के मुताबिक, रिपोर्ट्स में एक्टर के दम घुटने की बात सामने आई है। यानी एक्टर की मौत दम घुटने से ही हुई है। साथ ही बताया जा रहा है कि शुरुआती जांच रिपोर्ट में किसी तरह के जहर देने की बात सामने नहीं आई है।

– न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक डॉ. आरएन कूपर म्यूनिसिपल हॉस्पिटल में सुशांत सिंह राजपूत का पोस्टमार्टम हो गया है। पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना अभी बाकी है। एक्टर ने कल अपने घर पर फांसी लगाई थी।

 सुशांत सिंह राजपूत के घर वाले भी मुंबई पहुंच रहे हैं। कुछ ही देर बाद उनके पिता भी पटना से रवाना होने वाले हैं। सुशांत का अंतिम संस्कार आज ही किया जा सकता है।

बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत ने अवसाद के चलते यह कदम को उठाया है। हालांकि, आत्महत्या करने के बाद से अभी तक पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सुशांत ने टीवी के जरिए इस दुनिया में कदम रखा था। उनकी आखिरी फ़िल्म ‘छिछोरे’ आई थी। जल्द ही उनकी ‘दिल बेचारा’ रिलीज़ होने वाली है। इस फ़िल्म को उनके करीबी दोस्त मुकेश छाबरा ने निर्देशित किया है।

सदमे में बॉलीवुड

बॉलीवुड के लिए साल 2020 अभी तक काफी दुःखद साबित हुआ है। कोरोना वायरस इंडस्ट्री की हालत खराब है। वहीं, एक के बाद एक कई दिग्गज कलाकार इंडस्ट्री का साथ छोड़ते जा रहे हैं। सुशांत के इतने कम उम्र में निधन की ख़बर से पूरी इंडस्ट्री स्तब्ध है। अक्षय कुमार की शब्दों में कहे, तो इस वक्त सिनेमा जगत स्तब्ध और निःशब्द है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button