उत्तरप्रदेशराजनीतिक

भारतीय किसान यूनियन ने चलाया सदस्यता अभियान

वीएस चौहान की रिपोर्ट

 मुजफ्फरनगर 29 जुलाई उत्तर प्रदेश  के मुजफ्फरनगर जिले के जानसठ क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन पार्टी   ने सदस्यता अभियान चलाया।जिसके तहत जानसठ ब्लॉक के  शिवपुरी, सिलारपुर, मीरापुर, कासमपुर, जानसठ,जटवाड़ा आदि दर्जनों गांव में सदस्यता अभियान चलाया।इस मौके पर सभाओं को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सभी किसानों को संगठित होने की आवश्यकता है। हम संगठित होकर ही अपनी समस्याओं से समाधान निकाल पाएंगे देश के विकास में अपना योगदान कर पाएंगे। इस कार्यक्रम  का संयोजन कै थोड़ा के प्रधान पति हाजी महबूब आलम ने किया इस मौके पर जिला अध्यक्ष धीरज लाटीयान, अशोकघटायन, खालिद, मुस्तकीम, मुन्नाठाकुर,समीरआलम,परवेज, आलम, नवाब आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button