National

पीएम मोदी ने युवाओं को दी बड़ी सौगात, बांटे 51 हजार नियुक्त पत्र

नई दिल्ली,  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे। इस दौरान उन्होंने कहा कि नया भारत कमाल कर रहा हैषष देश की बेटियां हर तरफ अपना परचम लहरा रही हैं।

प्रधानमंत्री ने युवाओं से कहा कि देश भर में आज गणेश उत्सव की धूम चल रही है। इस पावन काल में आप सभी के नए जीवन का श्रीगणेश हो रहा है।

पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

  1. आज हमारा देश ऐतिहासिक उपलब्धियों और फैसलों का साक्षी बन रहा है। कुछ दिन पहले ही नारी शक्ति वंदन अधिनियम के रूप में देश की आधी आबादी को बहुत बड़ी ताकत मिली है। 30 वर्षों से महिला आरक्षण का जो विषय लंबित था, वो अब रिकॉर्ड मतों के साथ दोनों सदनों से पास हुआ है। ये निर्णय देश की नई संसद के पहले सत्र में हुआ है। एक तरह से नई संसद में देश के नए भविष्य की शुरुआत हुई है।
  2. आज के इस रोजगार मेले में भी हमारी बेटियों को बड़ी संख्या में नियुक्ति पत्र मिले हैं। आज भारत की बेटियां Space से Sports तक अनेक नए कीर्तिमान बना रही है। मुझे नारी शक्ति की इस सफलता पर बहुत गर्व होता है।
  3. आप खुद देख रहे हैं कि नया भारत आज क्या कमाल कर रहा है। ये वो भारत है, जिसने कुछ दिन पहले चंद्रमा पर अपना तिरंगा लहराया है। इस नए भारत के सपने बहुत ऊंचे हैं।
  4. देश ने 2047 तक विकसित भारत बनने का संकल्प लिया है। अगले कुछ वर्षों में हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाले हैं।
  5. पिछले 9 वर्षों में हमारी योजनाओं ने बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल करने का रास्ता तैयार किया है। हमारी नीतियां नए Mindset, Content Monitoring, Mission Mode Implementation और Mass Participation पर आधारित हैं। नौ वर्षों में सरकार ने मिशन मोड़ पर नीतियों को लागू किया है। इन प्रयासों के बीच सरकार की योजनाओं को जमीन पर उतारने की जिम्मेदारी आप सभी नवनियुक्त सरकारी कर्मचारियों पर है। जब आप जैसे लाखों युवा सरकारी सेवाओं से जुड़ते हैं, तो नीतियों को लागू करने की स्पीड और स्केल भी बढ़ जाता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में आपने देखा है कि कैसे तकनीकी परिवर्तन शासन को आसान बना सकता है। पहले लोग रेलवे स्टेशनों के बुकिंग काउंटरों पर कतारों में खड़े रहते थे। प्रौद्योगिकी ने इस समस्या पर काबू पा लिया है। आधार कार्ड, डिजिटल लॉकर और ईकेवाईसी ने दस्तावेज़ीकरण की जटिलता को समाप्त कर दिया है…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button