National

एक बार फिर उत्तराखंड के मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश की संभावना

उत्तराखंड में मौसम फिर करवट बदलने लगा है। गढ़वाल मंडल के आसमान में बादलों ने डेला डाल लिया। वहीं, कुमाऊं मंडल में अधिकांश जिलों में सुबह से ही धूप निकल गई। मौसम विभाग के मुताबिक, मौसम के बदलते मिजाज से बढ़ रहे तापमान पर कुछ रोक लगेगी। साथ ही हल्की बारिश की भी संभावना है।

पिछले करीब दो सप्ताह से खिल रही चटख धूप के बाद अब फिर प्रदेश में बादलों ने डेरा डाल लिया। देहरादून, ऋषिकेष, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पौड़ी, टिहरी में सुबह से ही बादल छाए रहे। वहीं, कुमाऊं मंडल में नैनीताल, चंपावत, रामनगर, रुद्रपुर सहित अधिकांश स्थानों पर सुबह कोहरे के बाद धूप खिल गई।

अधिकांश स्थानों  पर बादलों के कारण लगातार ऊपर चढ़ रहे तापमान की रफ्तार भी धीमी होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश के अधिकांश इलाकों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी के आसार बन रहे हैं।

वहीं, गुरुवार और शुक्रवार को पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में झमाझम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इससे तापमान में भी गिरावट के साथ ठिठुरन भी लौट सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं बेहद हल्की बारिश की संभावना बन रही है। गुरुवार को भी गरज के बौछारें पड़ सकती हैं। हालांकि, शुक्रवार को भी प्रदेश के अधिकांश इलाकों में झमाझम बारिश और 3000 फीट से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार बन रहे हैं।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर———-अधिकतम———–न्यूनतम

देहरादून———26.4—————–9.8

मसूरी————16.5—————–7.9

टिहरी————18.8—————–6.4

उत्तरकाशी——19.2—————–6.6

हरिद्वार———26.3—————–10.1

जोशीमठ——–18.7—————–5.4

पिथौरागढ़——-21.3—————–6.7

अल्मोड़ा——–19.2—————–6.1

मुक्तेश्वर——-20.3—————–5.7

नैनीताल——–20.1—————–8.0

चंपावत———19.4—————–5.1

यूएस नगर—–24.8—————–5.8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button