एनडीए एवं सीडीएस 2 एग्जाम के लिए नोटिफिकेशन जारी,आवेदन प्रक्रिया भी शुरू

यूपीएससी की ओर से एनडीए एवं सीडीएस 2 एग्जाम के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी निर्धारित अंतिम तिथि 17 जून 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। अभ्यर्थी यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 17 जून है।
इसके अलावा सीडीएस पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से स्नातक/ इंजीनियरिंग डिग्री प्राप्त होना चाहिए। इन सबके अलावा अभ्यर्थियों ने निर्धारित आयु सीमा भी प्राप्त की हो। पात्रता की विस्तृत डिटेल कल नोटिफिकेशन जारी कर अपडेट कर दी जाएगी।
आवेदन करने वाले उम्मीदवार पहले से ही सक्रिय ई-मेल एवं मोबाइल, नंबर, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, सभी शैक्षिक दस्तावेज, आधार कार्ड आदि अपने पास रख लें, जिससे के आप आसानी से आवेदन कर सकें। आवेदन शुल्क जमा करने के लिए आप क्रेडिट कार्ड एवं डेबिट कार्ड भी अपने पास रख सकते हैं।
इस भर्ती में भाग लेने के लिए जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अलावा एससी, एसटी एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा। अधिक डिटेल के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।




