Uncategorized

मसूरी तीसरे दिन में चार व्यक्ति कोरोना संक्रमित

मसूरी संवादाता सतीश कुमार की रिपोर्ट

पिछले दिनों मसूरी संवाददाता की रिपोर्ट मैं कहां गया था। कि मसूरी में जिस तरह से पर्यटकों का आना शुरू हो गया है। अगर ऐसे में थोड़ी लापरवाही होती है तो मसूरी में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ सकती हैं। शायद उनकी आशंका सही होती दिखाई दे रही है। ऐसे में  राज्य सरकार को  सोचना होगा और निर्देश जारी करने होंगे। ताकि प्रदेश को  कोरोना वायरस से से सुरक्षित रखा जाए ।ऐसे सभी पर्यटन स्थलों की तरफ  चौकसी बढ़ानी होगी।  कहीं ऐसा ना हो  प्रदेश में  खासकर पर्यटन स्थलों पर  कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ जाए। मसूरी 8 जुलाई को दिनांक 5 से लेकर रोना संक्रमित की संख्या  चार हो गई है ।मसूरी यमुनानगर से होकर आए  युवक  के संक्रमित होने के बाद  उसके जीजा और उसके बाद उसकी पत्नी और 5 वर्षीय बच्चे को भी संक्रमित पाया गया। उन सभी को देहरादून के जिला अस्पताल में आइसोलेट किया गया है ।पहले बालूगंज में तीन व्यक्ति संक्रमित उसके बाद 2 दिन में भट्टा गांव में चार लोग संक्रमित पाए गए। इस तरह से कोरोना का संकट बढ़ने लगा है। इन सबके बाद लाइब्रेरी स्थित एक होटल कर्मचारी संक्रमित पाया गया है यह कर्मचारी 27 जून को छुट्टी पर गया था ।जो 29 तारीख को वापस आया था ।कोरोना के लक्षण पाए जाने पर  observation में रखा गया था। पुष्टि होने पर देहरादून के जिला अस्पताल भेज दिया गया था ।covid-19 नोडल अधिकारी दीपक कालरा के अनुसार वह व्यक्ति अपने घर छुट्टी पर गया हुआ था। क्रोना संक्रमित पाए जाने पर जांच के बाद देहरादून के जिला अस्पताल में रखा गया है। इसके साथ उसके संपर्क में आए 7 कर्मचारियों को होम क्वॉरेंटाइन किया गया है। जिनकी जांच के लिए सैंपल भेज दिए हैं  पूरे होटल को सैनिटाइज किया गया है पिछले दिनों  कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए कांग्रेस के मसूरी शहर के नगर अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने भी चिंता जाहिर की थी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button