National
update timesJuly 11, 2024
ICC Champions Trophy 2025 के लिए भारत का पाकिस्तान जाना मुश्किल, ICC को बदलना पड़ सकता है वेन्यू

नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी अगले साल 2025 में पाकिस्तान की मेजबानी में होनी है। इस इवेंट से पहले ही बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने ये कह दिया था कि भारत पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगा, लेकिन फिर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड तैयारियों में जुटा हुआ है।
इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि भारत पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगा और बीसीसीआई चैंपियंस ट्रॉफी के वेन्यू में बदलाव करने को लेकर आईसीसी से बात करेगा।
