bussiness

सोने – चांदी की कीमतों में आई जबरदस्त उछाल, जानिए की है भाव

सोने-चांदी के वायदा भाव शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए हैं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुक्रवार को पांच जून 2020 के सोने का वायदा भाव 1.11 फीसद या 480 रुपये की तेजी के साथ 43,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है। इसके अलावा पांच अगस्त 2020 के सोने का वायदा भाव शुक्रवार को एमसीएक्स पर 1.14 फीसद या 495 रुपये की तेजी के साथ 43,860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है।

सोने के साथ ही चांदी का वायदा भाव भी शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुआ है। एमसीएक्स पर पांच मई 2020 की चांदी का वायदा भाव शुक्रवार को 3.61 फीसद या 1439 रुपये की जबरदस्त तेजी के साथ 41,311 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो यहां शुक्रवार शाम सोने की हाजिर कीमत में बढ़त देखी जा रही थी। ब्लूमबर्ग के अनुसार, शुक्रवार शाम वैश्विक स्तर पर सोने का हाजिर भाव 0.24 फीसद या 3.95 डॉलर की बढ़त के साथ 1,617.94 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, चांदी के वैश्विक हाजिर भाव में शुक्रवार शाम गिरावट देखी गई है। वैश्विक स्तर पर चांदी का हाजिर भाव शुक्रवार शाम 0.53 फीसद या 0.08 डॉलर की गिरावट के साथ 14.41 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

वैश्विक बाजार में सोने-चांदी के अतिरिक्त अन्य कीमती धातुओं की बात करें, तो शुक्रवार शाम प्लेटिनम का हाजिर भाव गिरावट के साथ 722.57 डॉलर प्रति औंस पर पैलेडियम का हाजिर भाव भी गिरावट के साथ 2148.51 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए भारत सरकार ने 25 मार्च से ही देश भर में 21 दिन का देशव्यापी लॉकडाउन लागू किया हुआ है। इस लॉकडाउन के चलते देश में आवश्यक सामानों और सेवाओं को छोड़कर सभी औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियां ठप पड़ी हुई हैं। लॉकडाउन के चलते देश में सोने का हाजिर बाजार शुक्रवार को भी बंद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button