National

सभी सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए बीजेपी ने बनाई नई रणनीति, निर्मल सिंह को चुनाव प्रचार समिति की कमान

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने संगठन स्तर पर कई बदलाव किए हैं। जम्मू-कश्मीर में जीत दर्ज करने के लिए कई पदाधिकारियों को नियुक्त किए है। सत शर्मा को जम्मू-कश्मीर भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह को राज्य चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। सुखनंदन चौधरी को उपाध्यक्ष और कविंद्र गुप्ता को राज्य चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बने कविंद्र गुप्ता

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश (जेपी) नड्डा ने सत शर्मा को भारतीय जनता पार्टी जम्मू-कश्मीर प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

आगामी विधानसा चुनाव के लिए डॉ. निर्मल सिंह को प्रदेश चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष तथा चौधरी सुख नंदन को प्रदेश चुनाव प्रचार समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। कविंदर गुप्ता को प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button