बल्लेबाज सूर्यकुमार ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बनाया धांसू रिकॉर्ड, विराट कोहली को पछाड़ा

सूर्यकुमार यादव ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 48* रन की तूफानी पारी खेलकर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। सूर्या ने आईपीएल में बड़ा कारनामा करते हुए विराट कोहली और रॉबिन उथप्पा जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा। सूर्यकुमार यादव ने रॉयल्स के खिलाफ केवल 23 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 48 रन बनाए। मुंबई ने लगातार छठी जीत दर्ज की।
खिलाड़ी | सर्वाधिक 25+ स्कोर लगातार | साल |
सूर्यकुमार यादव | 11 | 2025 |
रॉबिन उथप्पा | 10 | 2014 |
स्टीव स्मिथ | 9 | 2016-18 |
विराट कोहली | 9 | 2024-25 |
साई सुदर्शन | 9 | 2024-25 |
सूर्यकुमार यादव ने तूफानी पारी खेलकर मौजूदा सीजन की ऑरेंज कैप अपने नाम की। मुंबई के बल्लेबाज ने 11 पारियों में 67.85 की औसत से 475 रन बनाए हैं। गुजरात टाइटंस के ओपनर साई सुदर्शन 456 रन के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। आरसीबी के सुपरस्टार विराट कोहली 443 रन के साथ इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।
सूर्यकुमार यादव और अन्य बल्लेबाजों के धाकड़ प्रदर्शन की बदौलत मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को जीत का छक्का लगाया यानी मौजूदा आईपीएल में लगातार छठी जीत दर्ज की। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करके 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 217 रन बनाए। जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम 16.1 ओवर में 117 रन पर ढेर गई। मुंबई इस जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में नंबर-1 बनी। राजस्थान के प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म हुईं।