Crime NewsNational

हैदराबाद में एक और हैवानियत भरा मामला ,कंडक्टर ने किया महिला के साथ दुष्कर्म

हैदराबाद से बस में सवार होकर आंध्र प्रदेश जा रही महिला के साथ बस कंडक्टर ने यौन उत्पीड़न किया। बस कंडक्टर ने महिला यात्री को यह कहकर बस की पिछली सीट पर भेज दिया था कि उसके द्वारा बुक की गई सीट पर उसे परेशानी होगी। बाद में पिछली सीट पर उसका मुंह बंद कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

 हैदराबाद। तेलंगाना में चलती बस में एक महिला यात्री से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वह हैदराबाद से बस में सवार होकर आंध्र प्रदेश जा रही थी। दुष्कर्म का आरोप बस के कंडक्टर पर है।

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, यह घटना 18 सितंबर की रात को कुकटपल्ली में हुई। बस कंडक्टर ने महिला यात्री को यह कहकर बस की पिछली सीट पर भेज दिया था कि उसके द्वारा बुक की गई सीट पर उसे परेशानी होगी। बाद में पिछली सीट पर उसका मुंह बंद कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

महिला को इस बारे में किसी को न बताने की धमकी दी गई। पीडि़ता ने 21 सितंबर को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। आरोपित को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

 

Related Articles

Back to top button