राजनीतिक
लुधियाना उपचुनाव के लिए AAP ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची की जारी,इन नेताओं का नाम शामिल

लुधियाना उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में मुख्यमंत्री भगवंत मान अरविंद केजरीवाल आतिशी और सुनीता केजरीवाल जैसे प्रमुख नेता शामिल हैं। क्रिकेटर हरभजन सिंह का नाम भी इस सूची में है। पार्टी ने दिल्ली के अपने कई नेताओं को भी शामिल किया है।
आम आदमी पार्टी ने भी लुधियाना उपचुनाव में अपनी ताकत झोंकने के लिए के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इनमें वर्तमान मुख्यमंत्री भगवंत मान के अलावा दिल्ली के दो पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आतिशी शामिल हैं।
इनके अलावा अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी रैलियों को संबोधित करेंगी। जारी सूची में क्रिकेटर हरभजन सिंह का भी नाम है। सम्मान की लड़ाई में आम आदमी पार्टी की दिल्ली की पूरी लीडरशिप को शामिल किया गया है। इससे पहले कांग्रेस ने भी दो दिन पहले इसी तरह 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी।
आप की सूची में पार्टी के मुख्य संरक्षक केजरीवाल और भगवंत मान के अलावा आप पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी, सुनीता केजरीवाल, दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन, राखी बिड़ला, आप पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा और कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी शामिल हैं। पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, डा. संदीप पाठक, राघव चड्ढा, हरभजन सिंह, बलबीर सिंह सीचेवाल और अशोक मित्तल के नाम भी शामिल हैं।
इसी तरह लोकसभा सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर, डा. राज कुमार चब्बेवाल, मालविंदर सिंह कंग, पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, हरजोत बैंस, हरभजन सिंह ईटीओ, लाल चंद कटारूचक्क, बलजीत कौर, डा. बलबीर सिंह, लालजीत सिंह भुल्लर, कुलदीप सिंह धालीवाल, गुरुमीत सिंह खुड्डियां, बरिंदर गोयल, तरुणप्रीत सिंह सौंध, मोहिंदर भगत, डा. रवजोत और हरदीप मुंडियां भी स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। इनके अलावा पार्टी के विधायक और मुख्य सचेतक बलजिंदर कौर, जीवन सिंह संगोवाल, अशोक पराशर पप्पी, कुलवंत सिंह सिद्धू, दलजीत सिंह ग्रेवाल, मदन लाल बग्गा, राजिंदर पाल कौर छीना और आप नेता सोनिया मान को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है।