Uncategorized

मुख्यमंत्री उत्तराखंड ने सुशांत सिंह की मृत्यु पर दुख जताया

देहरादून     मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने फिल्म एवं टीवी अभिनेता श्री सुशांत सिंह राजपूत के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि  श्री सुशांत सिंह ने अपनी अभिनय क्षमता से फिल्म जगत में एक मुकाम हासिल किया है। उन्होंने उत्तराखंड में भी शूटिंग की थी। कम उम्र में उनके निधन से फिल्म जगत ने एक प्रतिभाशाली अभिनेता को खो दिया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button