Uncategorized

दिल्ली में भीषण आग से 43 लोगों की मौत

राजधानी दिल्ली के रानी झांसी रोड पर रविवार सुबह अनाज मंडी में भीषण आग लग गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और बिना किसी देरी के आग को काबू में करने की कोशिश शुरू की. इस घटना में अब तक पुलिस ने 43 लोगों की मौत की पुष्टि की है. कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं. इनमें 15 की हालत नाजुक बताई जा रही है.

आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. फिलहाल फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है. इलाके में लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई नेताओं ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया है.

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और अनुराग ठाकुर ने मौके पर जाकर घटना के संबंध में जानकारी ली और मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया. अनाज मंडी में एक इमारत में आग लगी. आग इतनी भयानक थी कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 30 से ज्यादा गाड़ियां पहुंची. हालांकि देखते ही देखते आग बढ़ती ही चली गई.

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button